दीपिका गर्ग को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
महोबा (आलोक शर्मा) : शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने एवं शिक्षण में अभिनव विद्या और नवाचारों का प्रयोग करने के लिए कंपोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा की शिक्षिका दीपिका गर्ग को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
सतपाल सिंह राठौर की स्मृति में जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन द्वारा शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाता है इसमें क्षेत्र के पनवाड़ी में स्थित कंपोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका दीपिका गर्ग को बदायूं स्थित भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में तीन देश और 16 राज्यों से कुल 191 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
इसके पहले भी दीपिका गर्ग को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सौ से अधिक मंचों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।