रेलवे कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन कर जताया रोष

महोबा (आलोक शर्मा)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन किया है। रेलवे विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ किये जाने वाले इस प्रदर्शन के दौरान जोनल संयुक्त महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने रेलवे विभाग को जमकर कोसा है।विभाग पर सीधा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि विभाग में भृष्टाचार अपने चरम पर जा पहुचा है।कर्मचारियों के साथ अधिकारियों द्वारा खुलकर मनमानी की जा रही है। उन्हें सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान पहुचाने के साथ ही शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। जिसे अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।

मुख्यालय के सहायक मंडल अभियंता रेलवे के कार्यालय में नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं।  इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। प्रदर्शन के दौरान नार्थ रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल संयुक्त महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हांथो लिया है। उन्होंने कहा है कि विभाग में काबिज अफसरों द्वारा कर्मचारियों के साथ खुलेआम मनमानी की जा रही है। रेलवे कर्मियों की सीधे तौर पर उपेक्षा करने के साथ ही उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

जानकारी सभी को है लेकिन इन अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है ।राजेन्द्रअवस्थी ने कहा है कि रेलवे विभाग में भृष्टाचार अपने चरम पर जा पहुचा है।रेलवे कर्मियों का प्रमोशन तब किया जाता है जब वह रिटायर हो चुका हो ।विभागमें बैठे अधिकारियों द्वारा उसी कर्मचारी की समस्या सुनी जाती है जो उनकी जेब गर्म कर दे। आपको बतादें की अभी हाल में ही में एक रेलवे कर्मचारी को विभाग द्वारा रिटायर कर दिया गया है।

जिसके बाद से रिटायर्ड कर्मचारी मोहम्मद ईशाक द्वारा लगातार अधिकारियों से पुरानी पेंशन सिस्टम में उनका नाम डाले जाने की मांग की जा रही है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक मोहम्मद ईशाक को न्याय नही मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *