महोबा: जलशक्ति मंत्री ने महिलाओं-छात्राओं को किया सम्मानित

महिला दिवस विशेष 

महोबा (हेमंत गोस्वामी): अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय महोबा में सोमवार को आयोजित आशा सम्मेलन में जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह द्वारा जिले के विभिन्न विभागों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं व स्कूलों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा वृद्धा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

उन्होंने कार्यक्रम के संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता पर उनको प्रोत्साहित करना चाहिए तथा उनका सम्मान करें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए किया लहचुरा बांध का औचक निरीक्षण

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी के साथ जाकर लहचुरा बांध से निकलने वाली अर्जुन सहायक परियोजना का जायजा लिया। परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है। इससे महोबा जिले के किसानों को पानी की बहुत सुविधा मिलेगी। इसके आस पास के इलाके में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। मंत्री पुरे काफिले के साथ लहचुरा बांध पहुंचे। वहां सभी तैयारियों को बारीकी से देखा तथा जो कमियाँ दिखाई दीं, उन्हें तुरंत ठीक करने को जिलाधिकारी को निर्देशित किया। उनके साथ जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, कोपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह सेंगर सहित बीजेपी कार्यकर्ता साथ थे।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *