चुनावी रंजिश: विवाद के चलते हुआ गोलीकांड, महिला गंभीर

चुनावी रंजिश में हुए विवाद में चली गोली, महिला गंभीर

वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान पर चुनावी रंजिश के चलते की थी फायरिंग

 

झाँसी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनावी रंजिशों का दौर शुरु हो गया है। पिछले सप्ताह भर से कई मामले ऐसे आ चुके हैं। जिनमें चुनाव की रंजिश को लेकर किसी की मारपीट की जा रही है, तो किसी पर फायरिंग की जा रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया। जब थाना टोढ़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान पक्ष द्वारा पूर्व प्रधान के ऊपर फायर झोंक दिया गया। इस दौरान महिला के बीच में आ जाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई।

ग्राम एवनी में 50 वर्षीय गिरिजा देवी पत्नी कैलाश नारायण के ऊपर वर्तमान प्रधान के परिजनों द्वारा गोली चला दी गई। जिससे गिरजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। बताया गया है, गिरजा देवी पत्नी कैलाश नारायण पूर्व में प्रधान रहीं हैं। और वर्तमान में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में भी यह प्रधान पद की उम्मीदवार थीं। रविवार की दोपहर गिरजा देवी के 17 वर्षीय बच्चे से वर्तमान प्रधान के परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बड़ा कि बात गोलीकांड तक पहुंच गई। और बातों ही बातों में गोलियां चलने लगी। जिसमें गिरजा देवी को गोली जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें झाँसी मेडिकल काॅलेज के लिए रिफर कर दिया गया।

इस संबंध में मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि थाना टोढ़ी फतेहपुर के गांव एवनी में दो लोगों के बीच विवाद के चलते दूसरे पक्ष दीपू ने घर से तमंचा उठाकर फायर कर दिया। इससे गोली गोलू और अमित की मां गिरजा देवी की जांघ में जा लगी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घायल गिरजा देवी को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भिजवाया है। वहीं आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Alok Pachori (A.T.A)

Assistant Editor

Alok Pachori (A.T.A) has 327 posts and counting. See all posts by Alok Pachori (A.T.A)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *