चिरगांव व बड़ागांव सपा ब्लाॅक प्रमुख उम्मीदवारों पर मुकद्मा दर्ज
झाँसी : क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनावों में दिन भर जोर आजमाइश चलने के बाद देर शाम तक चिरगांव व बड़ागांव ब्लाॅक के सपा उम्मीदवारों के खिलाफ मुकद्मे दर्ज हुए हैं।
बड़ागांव थाने में सपा की बड़ागांव ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशी रेखा यादव उनकी पुत्र वधू दीप्ति और त्रिलोक व रघुवंश यादव पर भगवत कुशवाहा ने 365 का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि यह लोग उनकी पत्नी को गाड़ी में डालकर ले गए। रेखा यादव समाजवादी पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार हैं।
वहीं चिरगांव ब्लॉक से सपा ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार रामनरेश यादव एवं उनके समर्थकों पर दलित एवं 387 का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बोले चन्द्रपाल सिंह यादव, यह लोकतंत्र का उपहास
इस सम्बंध में पूर्व राज्यसभा सांसद डा. चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि सत्ता के मद में चूर भाजपाई इस प्रकार लोकतंत्र का मखौल उड़ाया है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रकार से सिर्फ इसलिए काम कर रही है क्योंकि जनता का उन पर से विश्वास उठ गया है। आज उन्होंने मुकद्मे लिखे हैं। हम लोग वोट मांग रहे हैं। उन्हें यदि हमें भी गिरफ्तार करना है तो कर सकते हैं। हम उनकी इन चालों से रुकने या डरने वाले नहीं है।