भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

झाँसी : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में लोकतंत्र स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह झाँसी प्रभारी रहीं। साथ में सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक राजीव सिंह पारीछा, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा, गिरीश सक्सेना, धन्नू लाल गौतम उपस्थित रहे।

कमलावती सिंह ने कहा कि आप लोगों ने जो संघर्ष किया है। उसको भाजपा कभी नहीं भूल पाएगी। मैं सरकार से कहूंगी कि आप लोगों की मदद की जा सके। आप जैसे संघर्षशील लोकतंत्र सेनानियों को मैं नमन करती हूं। भाजपा सदा आप लोगों के संघर्षों को सदा याद रखेगी। जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा आप सदा स्मरणीय रहेंगे। आपके संघर्ष का ही नतीजा है, जो भाजपा इस मुकाम पर है। आपने जेल में रहकर जो कठिनाइयां सहीं उसको कोई भुला नहीं पाएगा।

पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने कहा वह संघर्ष के दिन थे। उन संघर्ष के दिनों को याद कर आज भी हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने जो कष्ट सहा व हमारे परिवार उस संघर्ष काल में जितने भयभीत हुए उनको हम बयां नहीं कर सकते।

40 सेनानियों का हुआ सम्मान

सम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनानियों में रामसेवक अड़जरिया, अनिल कुमार, बांके बिहारी श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद, गोरखनाथ द्विवेदी, धन्नू लाल गौतम, रविंद्र शुक्ला, इकबाल हुसैन, गिरीश सक्सेना, हरिमोहन गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, श्रीराम हुंडेत, नरेश कुमार, श्याम सुंदर, काशीराम, बाबूलाल श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, जगदीश प्रसाद, आलोक गुप्ता, श्यामलाल, वीरेंद्र कुमार साहू, शिवाजी गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र पाठक, घासीराम, सुखलाल, जगदीश दुबे, छोटेलाल, बालकृष्ण, बृज बिहारी सोनी, चिंतामन लक्षकार, गुरुदयाल आदि 40 सेनानियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर बिलवारी ने किया। कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल, जगदीश साहू, जगदीश सिंह चौहान, प्रदीप सरावगी, संजय दुबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, परमजीत सिंह मन्नी, अंकुर दीक्षित, प्रियांशु डे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजीव अग्रवाल लाला, अनुज मिश्रा, राहुल तिवारी व जितेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *