आजाद भारत पार्टी का बसपा में हुआ विलय, मिलकर लड़ेगें विस. चुनाव

झांसी। आजाद भारत पार्टी डेमोक्रेटिक का बहुजन समाज पार्टी में विलय हो चुका है। इस विलय के बाद बसपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में दुबारा वापस होगी। सरकार बनते ही प्रदेश में विकास की गति को तेजी मिलेगी। यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए आजाद भारत पार्टी के प्रदेश सचिव हरीशंकर कुशवाहा ने कही।

उन्होंने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती की स्वीकृति के बाद आजाद भारत पार्टी डेमोक्रेटिक का विलय पिछले दिनों लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के रास्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा के समक्ष हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र आजाद के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वजन समाज व प्रदेश के हितों को ध्यान में रखकर बहुजन समाज पार्टी ने विलय का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचन्द्र मिश्रा ने आजाद भारत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी के मान सम्मान व स्वाभिमान का पूरा ध्यान रखा जायेगा। सत्ता में सभी की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

 

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में दुबारा वापस लौटेगी। हरीशंकर कुशवाहा ने बताया कि आजाद भारत पार्टी डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र आजाद पिछले चुनाव में रायबरेली की सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंगल सिंह, निहाल सिंह, ललित, राकेश सिंह, मथुरा प्रसाद, राजेन्द्र, देवेन्द्र, मनीराम वर्मा, चन्द्रमा अहिरवार, राम सिंह बाल्मीकि, मुस्ताक खान, संतोष, रामस्वरूप, मोहन साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *