पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत कोढ़ में खाज
झाँसी : शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर के प्रमुख पेट्रोल पंप पर बुधवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला गया। जनता के हस्ताक्षर के साथ-साथ उनके विचारों को भी कांग्रेसियों ने जाना। सभी पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से त्रस्त थे।
महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ट ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों जैसे नोटबंदी, जीएसटी का गलत उपयोग, कोरोना काल में सरकार की लापरवाही आदि के कारण देश आर्थिक गुलामी की कगार पर है, लाखों लोगों का रोजगार छिन गया। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने की वजह घट गई और उसी में कोढ़ में खाज का काम लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें कर रही हैं। इसका सीधा असर सीधा आम जनता की जेब पर हो रहा है। पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर सरकार जनता का शोषण कर रही है।
बुंदेलखंड प्रभारी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रभा पाल ने कहा कि महिलाओं की रसोई का खर्च कई गुना बढ़ चुका है। गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी वृद्धि हुई है। महंगाई के कारण गरीब आदमी की थाली में से तेल की सब्जी की जगह चटनी प्याज ने ले ली है। इस दौरान सरला भदौरिया, मीना आर्या, शमशाद बेगम, जितेंद भदौरिया आदि उपस्थित रहे।