AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, बनाएगी एक करोड़ सदस्य

हर विधानसभा में 25 हजार सदस्यों को जोड़ने का है संकल्प: सभाजीत सिंह

झाँसी : यूपी जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) सभी विधानसभा सीटों पर कुल एक करोड़ सदस्यों को जोड़ेगी। प्रत्येक विधानसभा में AAP के लिए 25 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा क्षेत्रों में पिछले 8 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरु हो चुका है। यह जानकारी राजकीय संग्रहालय में AAP के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए साझा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अब तक पार्टी से प्रदेश में 15 लाख लोग जुड़ चुके हैं। झाँसी जिले की चारों विधानसभाओं में 8 हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। AAP में 4 तरह से सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।

पहला मोबाइल नम्बर 9151403403 पर मिस्ड काॅल देकर

दूसरा विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर के माध्यम से

तीसरा डोर टू डोर कार्यक्रम के जरिए

चौथा पार्टी एप के माध्यम से

उन्होंने कहा कि पार्टी एप पर जोड़ने की वैधता कुछ लोगों के ही पास है। इस दौरान प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ अनुराग मिश्रा, प्रदेश सचिव अर्चना गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू व जिला अध्यक्ष अरशद खान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली माॅडल यूपी में लागू करेंगे

सभाजीत सिंह ने बताया कि उप्र में जाति, धर्म व मजहब की राजनीति पिछले दशक से होती आ रही है। इससे जनता ऊब गई है। अब जनता विकास को अपने सामने देखना चाहती है। इसके लिए हम दिल्ली माॅडल की तर्ज पर प्रदेश में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा व किसानों के लिए मुआवजा जैसी नीतियां लेकर चुनाव लड़ने वाले हैं। 2022 का चुनाव इन्हीं मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

AAP के 85 से ज्यादा जिपं सदस्य, 300 प्रधान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में AAP को जनता का खूब आशीर्वाद मिला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 85 से अधिक जिला पंचायत सदस्य AAP के जीते हैं। यही नहीं 300 से अधिक प्रधान भी आम आदमी पार्टी के ही बने हैं। हम शहरों से लेकर गांवों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *