जगह-जगह सजा है मां जगत जननी का दरबार, दर्शन करने को लग रही कतार

बाँदा (लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी)। जनपद के विभिन्न जगहों में दुर्गा प्रतिमाये विराजमान है। साथ ही आकर्षक बनाने के लिए लोग तरह तरह की सजावट किये है। इसी क्रम में नरैनी कस्बे के बम्बा तालाब में विराजमान दुर्गा प्रतिमा लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी है। दूर दराज लोग वहां की सुंदरता को निहारने के लिए दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर कस्बे के अति प्राचीन बम्बा तालाब के बीच मे दुर्गा प्रतिमा को विराज मांन किया गया हैं। प्रतिमा के चारो तरफ तालाब के जल का भराव हैं। साथ ही चारो ओर बड़े बड़े फब्बारे लगाए गए है। पूरे तालाब परिसर को दुल्हन की सरीखे सजाया गया हैं।

न्यू इंडियन ग्रूप के द्वारा महीनों पहले से तैयारियां की जाती हैं।न्यू इंडियन के अध्यक्ष आशीष विश्कर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार कुछ अलग हट कर ब्यवस्था की गई।बताया कि टीम में दर्जनों लोग है जो श्रद्धा भाव से पूरे नौ दिनों तक सेवा भाव मे जुटते हैं।

इस समय जनपद में तमाम स्थानो पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसी क्रम में 52 शक्ति पीठों में प्रमुख गिने जाने वाले जनपद के गिरवा स्थित विंध्यावासनी का स्थान हैं। यहां भी यूपी एमपी सहित विभिन्न राज्यो से दूरदराज के लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *