राम नवमी 2021 कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

राम नवमी भारत के प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जो कि चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मनायी जाता है। इस वर्ष (2021) राम नवमी 21 अप्रैल को है। राम नवमी भगवान श्री राम के जन्म का प्रतीक है।

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र माह की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था, जिसे फिर राम नवमी के नाम से जाना गया। भक्तों की आस्था है कि भगवान श्री राम विष्णु के अवतार हैं।

 

राम नवमी 2021 तिथि और मुहूर्त:

  • 21 अप्रैल, बुधवार को राम नवमी है
  • राम नवमी मध्याहन मुहूर्त: प्रातः 10:19 से दिन 12:52 तक
  • राम नवमी मध्याहन गति: 11:35 पूर्वाह्न
  • नवमी तिथि 21 अप्रैल को प्रातः 12:43 बजे शुरू होगी
  • 22 अप्रैल को नवमी तिथि दोपहर 12:35 बजे समाप्त होगी

 

रामनवमी उत्सव:

मान्यताओं अनुसार, भगवान श्री राम का जन्म मध्याह्न/दोपहर के समय हुआ था। इसलिए राम नवमी की पूजा का सबसे शुभ समय यही माना जाता है। इस समय मंदिरों में विशेष पूजा और यज्ञ किए जाते हैं। श्री राम के नाम का जाप, मंत्र और भजन इस समय गाए जाते हैं।

इस दिन, अयोध्या को रोशनी से सजाया जाता है और भक्त दूर-दूर से मंदिर में दर्शन करते हैं। लेकिन, इस वर्ष कोविड -19 महामारी के चलते जगह-जगह प्रतिबंध हैं। वे आमतौर पर राम मंदिर जाने से पहले सभी भक्त सरयू नदी के पावन जल में स्नान करते हैं।

राम नवमी पूजा विधी:

इस पावन अवसर पर सभी भक्तगण प्रातः जल्दी उठ कर स्नानादि करके, घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। तत्पश्चात देवी-देवताओं को स्नान करा कर स्वच्छ वस्त्र अर्पित करें। भगवान राम को पुष्प अर्पित कर, मिष्ठान और फल आदि का भोग लगाएं। भलिभांति पूजा करके प्रभु श्रीराम की आरती करें। फिर समापन कर अपनी भूल चूक की क्षमा मांगकर प्रभु का स्मरण करें।

विशेष खबर : कोरोना से ऐसे बचें? क्या खाएं और क्या नहीं

रामनवमी का महत्व:

राम नवमी को पृथ्वी पर भगवान विष्णु के राम अवतार को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। उनका जन्म अयोध्या में रानी कौशल्या और राजा दशरथ के यहाँ त्रेता युग में हुआ था। भगवान राम का उल्लेख न केवल प्राचीन हिंदू ग्रंथों में मिलता है, बल्कि जैन और बौद्ध धर्मग्रंथों में भी मिलता है। हिंदू महाकाव्य – रामायण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसका न केवल भारत में बल्कि पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में बहुत महत्व है।

 

हमारे ट्विटर अकाउंट फॉलो करने के लिए क्लिक करें

Alok Pachori (A.T.A)

Assistant Editor

Alok Pachori (A.T.A) has 327 posts and counting. See all posts by Alok Pachori (A.T.A)

One thought on “राम नवमी 2021 कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *