महोबा: प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली 27 नवम्बर 11:00 बजे

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली सफल बनाने के लिए कमलेश श्रीवास चौधरी सागर सिंह श्रवण कुमार साहू, निर्दोष दीक्षित और कांग्रेस के राष्ट्र कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने झोकी अपनी ताकत।

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घोड़ी में नहीं चढ़ पाए अलख राम

भीम आर्मी छोड़ कर कल चढ़ेगे काँग्रेस के मंच पर

महोबा: 26 नवम्बर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली से सम्बंधित सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है, वही प्रियंका गांधी बाड्रा की प्रतिज्ञा रैली को प्रधानमंत्री की रैली से भी बड़ा दिखाने के लिए कांग्रेस के चार राजनीतिक महारथी के साथ-साथ राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर अन्य प्रदेशों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है वही महोबा के पठा रोड मैं छत्रसाल स्टेडियम को जनसभा के लिए तैयार किया गया है वही श्रीवास समाज के कद्दावर नेता और राजनीति के चाणक्य कमलेश श्रीवास राठ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी के रूप में लगातार प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए महोबा जिले के आसपास क्षेत्र के श्रीवास समाज के भाइयों से लेकर ग्रामीणों से मिलकर उनको कांग्रेस की नीतियों के बारे में समझा कर प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।

वहीं आपको बता दें महोबा जिले के पनवाड़ी विकासखंड महोबकंठ के 1 गांव के भीम आर्मी के सदस्य रहे अलख राम बीते वर्ष सुर्खियों में घोड़ी चढ़ने को लेकर रहे थे वो अलख राम भीम आर्मी को छोड़ कांग्रेस का दामन थामेंगे अपने कई समर्थकों के साथ वही आज प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी नेताओं के साथ मैदान पर नजर आये।

महोबा, हमीरपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी भी राष्ट्रीय नेता के सामने अपना अपना जनसमर्थन दिखा कर अपनी दावेदारी पक्का करना चाहते हैं, पार्टी के शीर्ष नेताओं के निर्देशानुसार रैली स्थल पर बड़े बड़े कटआउट के रूप में सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी को स्थापित किया गया गया है, वहीं जातीय समीकरण को भी पार्टी ने अपना आधार मानते हुये कोई कोर कसर नहीं छोड़ने का मन बनाया है जिसके लिये रैली स्थल पर सरदार पटेल का भी बड़ा सा कटआउट लगाया गया है, इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिनका आगमन निश्चित है के भी पोस्टर शहर में लगा कर उन्हें कुर्मियों के नेता के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया है ।

Alok Pachori (A.T.A)

Assistant Editor

Alok Pachori (A.T.A) has 327 posts and counting. See all posts by Alok Pachori (A.T.A)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *