ममता का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी नहीं होगा पूरा

झाँसी : ममता बनर्जी बंगाल की सीएम है। उनको लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में विपक्षियों को इकट्ठा करके हम अगली बार देश के प्रधानमंत्री हो जाएंगे। उनका यह सपना पूरा होने वाला नहीं है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ममता का कोई जनाधार नहीं है। न ही ममता का कोई यहां समर्थक है। यह विचार शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद संगम लाल गुप्ता ने व्यक्त किए। वह यहां पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करने आए थे।

उन्होंने कहा कि वह बताना चाहते है कि 19 तारीख से सदन चल रहा है। ममता बनर्जी, कांग्रेस के लोग, सपा के लोग व बसपा के लोग संसद को नहीं चलने दे रहे हैं। सभी दलों के जन प्रतिनिधियों को जनता चुनकर भेजती है, अपनी बात कहने के लिए। सदन को चलने से रोकना उचित नहीं है। यदि कोई बात है तो सदन में विपक्ष अपनी बात रखे। सरकार जवाब देगी।

सदन नहीं चलने देना लोकतंत्र की हत्या है। देश की जनता देख रही है और जिस तरीके से सदन नहीं चलने दे रहे, सारे महत्वपूर्ण बिल प्रभावित हो रहे हैं। इस देश की जनता को जवाब देना होगा। सदन के पटल पर विपक्ष को अपनी बात रखनी चाहिए। यदि सरकार कोई गलत नीति बना रही है तो विपक्ष उसी के लिए बना होता है कि वह अपनी बात को रखें और सरकार उसका जवाब दे।

उन्होंने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चुनाव होगा और जो साढे़ 4 साल के विकास के कार्य किए गए हैं। उन्हीं के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इस बार हम 350 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली नहीं आती थी तो टायर जलाकर रोशनी करते थे। सरकार की जीरो टाॅलरेंस की नीति ही उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस दौरान उनके साथ जगदीश साहू, प्रियांशु डे, अंकुर दीक्षित व सौरभ मिश्रा समेत तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *