मंडल रेल प्रबंधक ने किया झाँसी-भीमसेन रेल खंड का निरीक्षण

झाँसी : मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा गुरूवार को झाँसी-भीमसेन रेल खंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोठ स्टेशन पर पौधरोपण कर कम से कम 500 पौधे रोपने के मिशन की शुरुआत की। तदुपरांत माथुर द्वारा मलासा-चैंराह तथा नंदखास-परौना रेल खंड के अंतर्गत पूर्ण हुए डबलिंग कार्य का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया तथा अन्य विकासशील कार्यों की समीक्षा की। इन दोनों रेल खंड का डबलिंग कार्य पूर्ण हो गया है जो कि रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण व संस्तुति उपरान्त चालू कर दिया जायेगा।

उरई स्टेशन पर उतरकर माथुर द्वारा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा यात्री सुरक्षा दृष्टि से नव संस्थापित मॉनिटर रूम का शुभारंभ किया गया। उरई स्टेशन अब सीसीटीवी के पूर्ण सुरक्षा घेरे में है। स्टेशन पर 40 कैमरा संस्थापित किये गए हैं। इनसे स्टेशन तथा सर्कुलेटिंग क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकती है। यह नाईट विजन कैमरे हैं और अँधेरे में भी पूरी तरह काम करते हैं।

बारिश में रेलों की पटरियों में पानी भर जाना एक आम बात है। ऐसी स्थिति में सिग्नल प्रणाली प्रभावित हो जाती है। इस स्थिति से उबरने हेतु उरई यार्ड में तकरीबन 2 करोड़ की लागत से लगाई गई डिवाइस का शुभारंभ भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया।

इसके उपरान्त उन्होंने नई बिल्डिंग में शिफ्ट किये गए उरई माल गोदाम का निरीक्षण किया। यहाँ पर प्रकाश व्यवस्था में कमी को देखते हुए एक टावर मास्क लाइट लगाने के आदेश दिए तथा अन्य आवश्यक  निर्देश संबंधित विभागों को दिये। माथुर ने व्यापारियों से भी संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें अधिक से अधिक लदान करने हेतु प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान खंड में आने वाले स्टेशनों के सर्कुलेटिंग क्षेत्र, अप्रोच रोड तथा स्टेशन बिल्डिंग का भी सघन निरीक्षण किया तथा खंड में यात्री सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य जैसे पैदल पुल आदि पर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ विचार विमर्श किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबन्धक के साथ मुख्य परियोजना प्रबंधक के के तलरेजा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल अभियंता(मध्य) भुवनेश सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल अभियंता (समन्वय) अमित गोयल तथा रजत सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टाफ से मुलाकात की। उन्होंने कोविड-19 के इस संकट कालीन दौर में संक्रमण से बचने हेतु ढिलाई न बरतने तथा और भी सावधानी की आवश्यकता से अवगत कराया।

कोच एमएलआर कारखाने में कोविड वेक्सीनेशन का आयोजन

जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को कोच एमएलआर कारखाने में कोविड टीकाकरण केम्प का आयोजन किया गया। आयोजन के आरंभिक चरण में जिला प्रशासन के द्वारा रेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को टीकाकरण के फायदे एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों का निराकरण किया। कारखाना कर्मचारी, वैगन मरम्मत कारखाना व लेखा विभाग के कर्मचारियों ने टीकाकरण हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें 110 सरकारी कर्मचारी व गैर सरकारी कर्मचारी भी शामिल रहे। इस आयोजन के उपरांत कोच कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों का कोविड टीकाकरण में 85 प्रतिशत हो गया है। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक दीपक निगम एवं उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कौशल किशोर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *