Jhansi: रमेश चन्द्र सिंह की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया
टोड़ी फतेहपुर। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अवधेश तिवारी के निवास पर पार्टी पदाधिकारियों की सोमवार को एक आवश्यक बैठक कृष्ण कुमार वंदैया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें ठाकुर रमेश चन्द्र सिंह की धर्मपत्नी का एक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर शोक ब्यक्त किया गया।
उपस्थित लोगों ने रमेश चंद्र सिंह के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना ब्यक्त की। बैठक में नारायण दास अड़जरिया, राजेंद्र शर्मा, बिहारी लाल एडवोकेट, पप्पू राजोरिया, सरपंच दुबे आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नजीर खान ने किया।