अभाविप ने त्रिपुरा में हुए कार्यकर्ता पर हमले का पुतला दहन कर किया विरोध

 

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर द्वारा उत्तरी त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में एबीवीपी कार्यकर्ता शिबाजी सेनगुप्ता पर उग्रवादियों द्वारा हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने उग्रवादियों का इलाइट चौराहे पर पुतला दहन किया। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उचित दंड दिया जाए।

अभाविप झांसीके संयोजक मनेंद्र सिंह गौर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीयता के भाव से लगातार कार्य कर रही है। कुछ लोगों से यही देखा नहीं जा रहा है। इस प्रकार के हमले अभाविप कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ नहीं पाएंगे। झांसी महानगर संगठन मंत्री हरिओम जयसवाल ने बताया कि आज पूरे देश में अनेकों जगह विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्रवादियों का पुतला दहन किया गया है। इस अवसर पर जयवर्धन मिश्रा, अंकुश रायकवार, अमन दुबे, हेमंत वर्मा, अर्जुन यादव, लोकेंद्र चौहान, अभय पचौरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *