शहीदों की आवाज संस्था ने 108 कुण्डीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का हुआ भूमि पूजन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर हो रहा आयोजन

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहे 108 कुंडीय रुद्र चंडी महायज्ञ का शुक्रवार को भूमिपूजन का आयोजन किया गया। देर शाम झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में आयोजित इस भूमि पूजन में देश के कई राज्यों से आए संतों ने भाग लिया।


शहीदों की आवाज संस्था द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जन्म जयंती समारोह के पावन अवसर पर आगामी 16 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक झांसी के क्राफ्ट मेला ग्राउंड में 108 कुंडीय श्रीरुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य बलिदानियों के लिए किया जा रहा है। इस महायज्ञ हेतु भूमि पूजन समारोह यज्ञ स्थल पर 14 अक्टूबर को देर शाम किया गया। इसमें ध्वज स्थापना एवं अखंड दीप प्रज्वलन भी समाज के सम्मानित व गणमान्य नागरिकों के द्वारा किया गया। इनमें झांसी के शिव कुमार भार्गव
विभाग संघचालक,संघ के जिला प्रचारक सक्षम अग्रवाल,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो हेमंत परिहार, प्रशांत सक्सेना नमामि गंगे सह संयोजक, अनीता अवधेश गुप्ता विद्यार्थी परिषद्, दीपक हिरवानी, स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह,ब्रह्मचारी महेश सवरूप देहरादून वाले, गुरु अरविन्द दिल्ली , दंडी स्वामी श्री राम आश्रम, हेमंत राव दिल्ली,सुरेन्दर कम्बोज हरियाणा,एड. अवधेश विश्वकर्मा, यज्ञाचार्य महापंडित चंद्रमणि मिश्र, राष्ट्रीय विद्युत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रूपक शर्मा व झांसी शहर के समाजसेवी मैथिली शरण मुदगिल समेत तमाम गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष आत्मजीत सिंह ने झांसी वासियों का धन्यवाद दिया। कहा कि आप सभी ने बढ़-चढ़कर इस भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *