सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के प्रथम नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा पर साधा निशाना, कहा प्रदेश की सत्ता से हटाने का समय आ गया

झांसी। समाजवादी पार्टी का पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने महेश कश्यप का फूल मालाओं से स्वागत इलाईट चैराहे पर किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार आम जनता का शोषण हो रहा है। इस सरकार से हर वर्ग त्रस्त है, यही वजह समाजवादी पार्टी की जीत की होगी। सपा की सरकार में प्रदेश में प्रत्येक वर्ग का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश ने मुझे पुनः जिले की कमान सौंपी निश्चित रूप मे जनपद की चारों विधान सभा जिता कर प्रदेश मे पुनः मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनायेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव, पूर्व एमएलसी तिलक चन्द्र अहिरवार, पूर्व मंत्री अजय सूद, वीरेन्द्र प्रताप सिहं, अबरार अली, प्रदीप कुशवाहा, के के सिंह यादव, श्रीमती मीरा रायकवार,आरिफ खान अरविंद नागिल, एडवोकेट शैल्जा तिवारी, पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, रिषभ भटनागर, कप्तान सिंह, विक्रम यादव, चांद राईन , डेनियल साईमन, नासिर सलमानी, राकेश श्रीवास, जय देव शिवहरे, धीरज नरवरिया, ठाकुर हर्ष सोंलकी, राहुल जाटव, मोहर सिंह राठौर, पंकज मालवीय, प्रियंक श्रीवास्तव, जीतू रायकवार , जीशान, इमरान खान , सतीश रायकवार, कालीचरण रायकवार, गफूर खान, छोटू जरियाई, रानू नामदेव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *