सपा ने गुंडों को बढ़ाया आगे,बुन्देलखण्ड भी नहीं रहा अछूता : ब्रजेश पाठक

झांसी। जब- जब समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में रही उन्होंने गुंडों माफियाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। उनकी सरकार में ऐसे कुकृत्य प्रदेश में हुए हैं। बुन्देलखण्ड उससे अछूता नहीं रहा। आज प्रदेश में जीरो टॉलरेंस व लॉ एंड ऑर्डर की सरकार है। उप्र देश में नंबर 1 बनने की ओर अग्रसर है। यह बयान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने झांसी में दिया। वह मप्र के दतिया जाने से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 

भारतीय जनता पार्टी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन जन में व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के सहारे लोगों में भाजपा के प्रति विस्वास बढ़ा है। सर्व समाज के लोग भाजपा को आशीर्वाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं। सभी वर्गों के लोग गरीब कल्याण योजनाओं से लाभान्वित होते हुए मोदी को अपना अभिभावक मानते हैं। मप्र समेत अन्य राज्यों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि जिस ढंग से देश व प्रदेश में भाजपा काम कर रही है। सभी का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा की प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। और सरकार ने देश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। वही अपराधियो को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। वही जातीय जनगणना पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर  चुनाव प्रचार प्रसार जोरों पर है। इसमें उत्तर प्रदेश के दिगज्ज नेता भी जगह जगह कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक झांसी पहुंचे। वहां से वह मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *