समाज सेविका शालिनी सिंह को ADM एवं CO ने कार्यालय के बाहर भगा दिया

बाँदा : जनपद में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के अनशन कार्यक्रम में कर्मचारियों के आमंत्रण पर पहुंची प्रख्यात समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल के साथ अभद्रता की गई है।शालिनी सिंह जब ज्ञापन देने अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) संतोष बहादुर सिंह एवं बांदा पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) राकेश कुमार सिंह के पास पहुंचीं तो दोनों अधिकारियों ने अभद्रता करते हुए उन्हें कार्यालय के बाहर भगा दिया।

शालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि यूपी में यही महिला सशक्तिकरण है। महिलाओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी उनके कार्यालय में आने पर अभद्रता करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को अवगत कराया कि बाँदा जिले में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सभी जन प्रतिनिधियों के कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। पीड़ित जनों, गरीब एवं बेसहारा लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। तहसील समाधान दिवस और थाना दिवस इस जिले में मजाक बनकर रह गया है।

उन्होंने बताया कि समाज सेविका होने के कारण क्या हम किसी की समस्या शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा सकते हैं। क्या यह कोई जुर्म है। आखिर बाँदा के अधिकारी-कर्मचारी कब सुधरेंगे। इनके ऊपर उत्तर प्रदेश शासन का कोई अंकुश आखिर क्यों नहीं है।

न्याय न मिला तो आत्महत्या कर लूंगी 

उन्होंने एडीएम जनपद बाँदा और पुलिस क्षेत्राधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा की जनपद से यदि भ्रष्ट अधिकारियों को शीघ्र हटाया नहीं गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। समाज सेविका ने चेतावनी दी है की जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट के सामने न्याय न मिलने पर आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ेगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं जिला प्रशासन जनपद बाँदा एवं अपर जिला अधिकारी संतोष बहादुर सिंह एवं सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह होंगे।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *