जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है – एम एल मिश्रा

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़


झांसी। जन सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। लोगों में खान-पान और दिनचर्या सही ना होने के कारण बीमारियां जन्म ले रही हैं। छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देने से बड़ी बीमारियां जन्म ले लेती हैं। उक्त वक्तव्य स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि व संस्था उपाध्यक्ष मुन्नालाल मिश्रा ने व्यक्त किए।

जन सूचना अधिकार मंच एवं समग्र विकास जन कल्याण समिति द्वारा दीनदयाल नगर के भारत माता मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता व संस्था उपाध्यक्ष मुन्नालाल मिश्रा द्वारा परीक्षण कराकर शिविर का शुभारंभ किया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर व संस्था पदाधिकारियों ने आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। संस्था के संगठन मंत्री मंसाराम वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक अनिल बख्शी, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, संजय सेवनिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *