गरीबों और मजलूमों की आवाज अब फिर से मुखर होगी : प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर किया हर्ष व्यक्त

भाजपा की राजनीति झूठ और दुर्भावना पर आधारित : जिलाध्यक्ष अरशद खान

कार्यकर्ताओं में होगा नई ऊर्जा का संचार : ग्यादीन कुशवाहा

झांसी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर आम आदमी पार्टी झांसी के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी। सांसद संजय सिंह को जमानत मिल जाने पर कार्यकर्ताओं में एक नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है, अब लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रचार को और धार मिलेगी। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की राजनीति झूठ और दुर्भावना पर आधारित है, आम आदमी पार्टी सहित विपक्ष के नेताओं पर झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है लेकिन जनता सब समझ चुकी है।

भाजपा की झूठ की राजनीति का एक उदाहरण आज झांसी में भी देखने को मिला जब भाजपा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में असत्य तथ्यों पर आधारित प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि कोर्ट द्वारा विपक्षी नेताओं सहित सांसद संजय सिंह को कोर्ट द्वारा जमानत नहीं दी जा रही जबकि आज ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा सांसद संजय सिंह जी जमानत दे दी गई है, भाजपा की यही कार्यशैली है कि बिना तथ्यों के झूठ फैला कर लोगों को गुमराह कर अपना मतलब पूरा करना।

आज की बैठक में जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, जिला सचिव आजाद चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, शोभाराम, बाबूलाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।संचालन पुत्तू सिंह कुशवाहा ने किया आभार महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *