समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की मंडलीय स्तर सम्मेलन की रणनीति तय
झांसी। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक प्रधान कार्यालय किसान बाजार मंे पूर्व मंत्री अजय सूद के मुख्याथ्यि व जिलाध्यक्ष पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न हुई। जिसमें 14 सितम्बर को होने वाले मण्डल स्तर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक मंे दलजीत सिंह दिलेर, पं रामनारायण तिवारी, राजेश जोशी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर जिम्मेदारी दी गई।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा अजय सूद ने कहा कि व्यापारी वर्ग वर्तमान सरकार से त्रस्त है। क्योकि उन्होंने व्यापारियों के साथ छलावा किया। कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारी वर्ग का हुआ। अब व्यापारी समाजवादी पार्टी को लाने मंे आतुर है। उन्होने बताया कि 14 सितम्बर को होने वाले मण्डल स्तर सम्मेलन में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के व्यापारी नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापरियांे को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करवा कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई जायेगी और मिशन 2022 को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जायगी। इस अवसर पर केके सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चैधरी असलम शेर, आरिफ खान, शकील खान, ठाकुर अमित सिंह, बण्टी खटीक, जुगल किशोर पाल, राजेश सोनी, अमन सोनी, जीतू वर्मा, जौनी, तरूण यादव, मौजूद रहे। संचालन जितेन्द्र वर्मा व आभार अमित ठाकुर ने व्यक्त किया।