शिक्षक संघ ने केंडल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा

गुरसरांय। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर केंडल मार्च निकालकर जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

केंडल मार्च जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने उत्साह का परिचय देते हुए मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांगों का समर्थन किया।
जुलूस में मंडलीय अध्यक्ष नरेंद्र पस्तोर, मंडलीय मंत्री मिलन गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले, जिला मंत्री प्रवीण तिवारी, धनप्रकाश तिवारी, राजेन्द्र पटसारिया, चंद्रभान सिंह यादव, जितेंद्र सैनी, दिनेश प्रधान सुधांशु दीक्षित, रामलोचन दीक्षित, धीरज अली, सुधीर शर्मा, मुसर्रत अली, जलील खान, मो अलीम, पुष्पेंद्र प्रभात गुप्ता, सुनील, नसीम खान, विकास लक्षयकार, राजीव श्रीवास्तव, वजाहत उल्ला, फरहान, सिराज मुईन अहमद, जयप्रकाश, राकेश तिवारी, उदयबीर, अभय पटेल, विनोद शर्मा, जगमोहन, प्रवीण अग्रवाल सहित जिले के अध्यापकों ने हिस्सा लिया। अंत मे जिला मंत्री प्रवीण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *