मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया कौशल

जीते पुरस्कार, महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

झांसी। रविवार को दीपावली मेले के अन्तिम व तीसरे दिन दीनदयाल सभागार में महापौर रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में मेहन्दी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महानगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर दो भागों में आयोजित किया गया।
इसमें स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मन्दिर, आदर्श पब्लिक इण्टर कॉलेज, लोकमान्य तिलक कन्या इण्टर कॉलेज ,पं. कृष्ण चन्द शर्मा इण्टर कॉलेज समेत आधा दर्जन स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

जूनियर वर्ग छात्र-छात्राओं द्वारा मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रद्धा अग्रवाल, दूसरे स्थान पर खुशी विश्वकर्मा, तृतीय स्थान पर नरगिस बानो एवं सांत्वना पुरस्कार- आस्था परिहार दिया गया। सीनियर वर्ग में मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महक वर्मा, द्वितीय स्थान पर नन्दिनी मौर्या, तृतीय स्थान पर अशिक खटीक रही। सांत्वना पुरस्कार मुस्कान रायकवार, कशिश विश्वकर्मा व प्रिंस प्रजापति को दिया गया। जूनियर वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशी गुप्ता, द्वितीय पर प्रिंस प्रजापति व तृतीय स्थान पर दीक्षा केवट, सांत्वना पुरस्कार पलक वर्मा। सीनियर वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर गीतांजलि झा, तृतीय स्थान पर जया वंशकार सांत्वना पुरस्कार नरेन्द्र राजपूत, डिग्री कॉलेज के रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिल्पी गुप्ता, द्वितीय स्थान पर वैष्णवी गोस्वामी रही। उक्त प्रतियोगिता के कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल में श्रीमति इन्दिरा गुप्ता, श्रीमति ऋतु जैन, श्रीमति रंजनी अगरवर्कर रही। कार्यक्रम में उपसभापति सुनील नैनवानी, कार्यकरिणी सदस्य मुकेश सोनी उर्फ बन्टी सोनी, पार्षद श्रीमति प्रमिला झा, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अंजना सारस्वत, श्रीमती रंजना सक्सेना, श्रीमती संगीता अवस्थी, श्रीमती सोनाली कुशवाहा, श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता, श्रीमति आकांक्षा, आलोक सारस्वत उपस्थित रहें। अन्त में महापौर द्वारा महिला पत्रकार सोनिया पांडे, सरिता सोनी, अलका चैबे, आकांक्षा सिंह, प्रतिष्ठा शर्मा, राशि राय व साक्षी राय को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *