शिव है भारतीय संस्कृति के संरक्षक और शक्ति के केंद्र: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

अभाविप ने की नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अभाविप कार्यालय छात्र शक्ति भवन नगर निगम कैंपस में सैकड़ों वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष के नीचे भगवान शिव की स्थापना नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग के रूप में की गई। प्राण प्रतिष्ठा अभाविप के विभाग संगठन मंत्री अजय यादव द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभाविप के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री, भाजपा संगठन उत्तर प्रदेश के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान में भाजपा बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि शिव भारतीय संस्कृति के संरक्षक और शक्ति के केंद्र हैं। सावन के महीने में सोमवार के दिन नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना पुनीत कार्य है। शिव छात्रों के भी आदर्श हैं जो सदैव निजी स्वार्थों का परित्याग कर समाज, राष्ट्र और संस्कृति के प्रति निष्ठावान हो कार्य करते हैं। उन्होंने कहा भगवान शिव की इस स्थापना से अभाविप कार्यालय आने वाले सभी छात्रों को उनका सहज आशीर्वाद प्राप्त होगा। अभाविप विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने कहा कि कार्यालय के पुनर्निर्माण के साथ ही सभी की इच्छा थी की पीपल के वृक्ष के नीचे महादेव की स्थापना हो। आज पुनीत अवसर पर योजना के साकार रूप लेने से सभी कार्यकर्ता प्रफुल्लित हैं। इस अवसर पर अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता मुकेश मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक अनुराग जी, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता रानू देवलिया, अमित चिरवरिया, आशीष उपाध्याय, ओम बिहारी भार्गव, मनेंद्र गौर, समरेंद्र प्रताप सिंह, अमन विश्वकर्मा, प्रतीक द्विवेदी, अवधेश गुप्ता, नरेंद्र पस्तोर, सत्या चैधरी, हिमांशु नागाईच, जितेंद्र गुप्ता, अनिल यादव, प्रभाकर त्रिपाठी, चंदू मिश्रा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *