मनुष्य को अनुशासित बनाती है संघ की शाखा : शिव कुमार भार्गव

बबीना नगर व खण्ड के स्वयंसेवकों ने निकाला सामूहिक पथ संचलन

झांसी। शुक्रवार को बबीना नगर बबीना खंड के स्वयंसेवकों द्वारा दशहरा ग्राउंड से सामूहिक पद संचलन निकल गया। घोष किताब पर अनुशासित होकर निकले स्वयंसेवकों का आम जनमानस ने जगह-जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया स्वयंसेवकों को कुछ संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संघ चालक शिवकुमार भार्गव ने बताया कि संघ की शाखों में जाने मात्र से मनुष्य अनुशासित हो जाता है और जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है।

उन्होंने संघ संस्थापक डॉक्टर  हेडगेवार जीके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी कई शिक्षाप्रद घटनाओं का उल्लेख किया। बताया कि 1925 में डॉक्टर साहब के द्वारा देखा गया स्वप्न आज बट वृक्ष की तरह फल फूल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रहित में हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने नव संवत्सर के महत्व को भी समझाया साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा वर्ष भर में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की भूमिका को भी विस्तार से बताया।

सामाजिक समरसता का महत्व समझाते हुए उन्होंने स्वयंसेवकों इसे अपने घर से शुरू करने को कहा। उनके साथ मंच पर खंड संघ चालक मुन्नालाल व नगर संघचालक राकेश सोनी भी उपस्थित रहे। खंड के बौद्धिक प्रमुख धर्मेन्द्र द्वारा गीत करवाया गया। सर्वेश के द्वारा प्रार्थना कराई गई।

 

कार्यक्रम में महानगर कार्यवाह मुकुल पस्तोर, महानगर शारीरिक प्रमुख राहुल , खंड व नगर के प्रचारक उपेन्द्र के साथ बबीना नगर कार्यवाह राजेन्द्र, खंड कार्यवाह विमल,सह नगर कार्यवाह रामतनय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *