9 से 14 अप्रैल के बीच 11 नगरों व एक खण्ड में निकाला जाएगा पथ संचलन

9 अप्रैल को एक साथ सभी नगरों व खण्ड में दिया जाएगा आद्य सरसंचालक प्रणाम 

झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा पर महानगर के 11 नगरों व एक खण्ड में पथ संचलन का आयोजन करने जा रहा है। पथ संचलन स्वयंसेवक के गुणात्मक विकास के लिए किया जाता है। वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 6 कार्यक्रम मनाता है। इसमें तीन कार्यक्रम वर्ष प्रतिपदा उत्सव,हिन्दु साम्राज्य दिवस और विजय दशमी पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक के गुणात्मक विकास के लिए मनाया जाता है। जबकि शेष तीन उत्सव गुरु पूर्णिमा,मकर संक्रांति व रक्षाबंधन समाज केन्द्रित कार्यक्रम होते हैं।

महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि चैत्र प्रतिपदा प्रकृति के सृजन के उत्सव के साथ ही भारतीय नवसंवत्सर व संघ संस्थापक डा हेडगेवार साहब के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। वर्ष में एक बार संघ संघ संस्थापक को प्रणाम देता है। इसे आद्य सरसंचालक प्रणाम कहते हैं। इसी के क्रम में महानगर के विभिन्न नगरों व खण्ड में पथ संचलन का भी कार्यक्रम तय हुआ है। इसमें 9 अप्रैल को शिवाजी नगर,सीपरी नगर व वासुदेव नगर में पथ संचलन निकाला जाएगा। शिवाजी नगर का पथ संचलन सांय 5 बजे मेडिकल कॉलेज के गेट नम्बर 3 से शुरु होगा। सीपरी नगर का पथ संचलन हीरोज ग्राउण्ड से सांय 5 बजे निकाला जाएगा। जबकि वासुदेव नगर का पथ संचलन सुबह 8 बजे थापक बाग स्थित बंधन वाटिका से शुरु किया जाएगा। 10 अप्रैल को छावनी व दुर्ग नगर में पथ संचलन निकाला जाएगा। छावनी नगर में पथ संचलन सायं साढे चार बजे कैंट ब्यॉज स्कूल सदर बाजार से शुरु होगा। जबकि दुर्ग नगर का पथ संचलन सायं 5 बजे दुर्ग सायं शाखा होटल फोर्ट व्यू के सामने से शुरु किया जाएगा। सारंध्रा नगर में पथ संचलन का आयोजन 11 अप्रैल को रामलखन सरस्वती विद्या मंदिर हंसारी से सायं 5 बजे किया जाएगा। बबीना खण्ड में यह आयोजन 12 अप्रैल को सायं 4 बजे दशहरा ग्राउंड से किया जाएगा। छत्रसाल नगर में पथ संचलन बुन्देलखण्ड महाविद्यालय से 13 अप्रैल को सायं 5 बजे से किया जाएगा। जबकि 14 अप्रैल को विश्वकर्मा नगर,दीनदयाल नगर व माधव नगर में पथ संचलन किया जाएगा। विश्वकर्मा नगर में पथ संचलन सायं 4 बजे खैलार स्थित हनुमान मंदिर से किया जाएगा। दीनदयाल नगर में पथ संचलन सायं 4 बजे से गजानन पार्क के के पुरी कॉलोनी आवास विकास से शुरु किया जाएगा। जबकि माधव नगर में पथ संचलन सायं 4 बजे टीआरएस पार्क रेलवे बस्ती से शुरु किया जाएगा।
वहीं संघ संस्थापक डा हैडगेवार जी के जन्मदिवस पर आद्य सरसंचालक प्रणाम एक साथ सभी नगरों व खण्ड में 9 अप्रैल को ही दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *