भारतीय सेना के साथ मनाया रक्षाबंधन,परषिद की बहिनो ने बाँधा रक्षासूत्र

मां भारती के साथ स्वयं की रक्षा का लिया वचन

झांसी। व्हाइट टाइगर रेजिमेंट में गुरूवार को सैनिक भाइयों के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहनों ने रक्षाबंधन मनाया। परिषद की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर सेना के जवानों से मां भारती के साथ स्वयं की रक्षा का वचन लिया। जिला संगठन मंत्री शुभम ने कहा सैनिक अपने घरों से दूर है। उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नया केंट एरिया मे व्हाइट टाइगर रेजिमेंट मे गुरुवार को सैनिक भाइयों के लिए बहनों ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया। इसके बाद बहनों ने बड़ी संख्या में सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सरहद की रक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का वचन लिया।

 

बहनों की राखी से सेना के जवानों की कलाई भर गई। सैनिक भाइयों के माथे पर बहनों ने तिलक लगाया, आरती उतारी, मुंह मीठा कराया और फिर कलाइयों पर रंग बिरंगी राखियां बांधी। जवानों ने भी बदले में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। व्हाइट टाइगर रेजिमेंट बटालियन के कर्नल नवनीत, कर्नल ए देव, को अखिल् भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहनों ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

 

इस अवसर परप्रान्त उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, यश शुक्ला, वर्षा मिश्रा,अंशिका मिश्रा,काजल ओझा, आराध्या, मनीषा कुशवाहा, गुनगुन शुक्ला,अरिक्षा, अनुराधा, वैष्णवी,मानसी साहू,डोली, रशिम राजपूत, आकांक्षा,पूनम कुशवाहा, आरोही, निहारिका,निषा कुमारी, अनुष्का तिवारी, दिव्या मिश्रा, प्रीति मिश्रा,जिला संगठन मंत्री शुभम विधार्थी आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *