Jhansi: श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारी हुए पुरस्कृत
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार समारोह आयोजित
झांसी। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक, झांसी के सभाकक्ष में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री महेंद्र नाथ ओझा द्वारा विडियो-कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झांसी मंडल से वर्ष 2019-20 के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले चयनित कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित द्वारा किया गया।
झांसी मंडल से पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में राजेंद्र कुमार वर्मा मुख्य आरक्षण निरीक्षक, सुशील शैलेश अग्रवाल खानपान निरीक्षक झांसी, साजिद अनवर उप मुख्य टिकट निरीक्षक झांसी, अवधेश सक्सेना प्रधान पार्सल लिपिक ग्वालियर,पुत्तु लाल रजक उप मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर,नवल किशोर पांचाल उप मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर, ऋषि शर्मा पार्सल पोर्टर ग्वालियर, श्रीमती अनीता भटनागर वाणिज्य निरीक्षक झांसी, नारायण दास कुशवाहा मुख्य बुकिंग पर्य्वीक्षक एवं अनिल कुमार शर्मा पार्सल क्लर्क को 1000 हजार रुपए नकद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त समूह पुरस्कार वर्ग में पुरस्कृत किये गए कर्मचारियों में राजीव गुप्ता जनपरिवाद निरीक्षक झांसी, महेंद्र सिंह पटेल उप मुख्य टिकट निरीक्षक झांसी एवं धर्मेन्द्र राजीव बोहरे उप मुख्य टिकट निरीक्षक झांसी शामिल रहे। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा विशेष रूप से वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तर मध्य रेलवे द्वारा माल भाड़ा आय में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए झांसी मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।