अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी विभाग की नवीन घोषणा
डॉ बृजेश मिश्रा विभाग प्रमुख, हर्ष कुशवाहा विभाग संयोजक तो वही ज्ञानेन्द्र बने विभाग संगठन मंत्री
झांसी। अभाविप कानपुर प्रांत के ललितपुर में 16से 19 जून 2023 को संपन्न हुए प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान झांसी विभाग व झाँसी जिला के नवीन दायित्वों की घोषणा हुई। जिसमें विभाग प्रमुख डॉ बृजेश मिश्रा विभाग संयोजक हर्ष कुशवाहा तो ज्ञानेंद्र विभाग संगठन मंत्री व विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री साक्षी कुमारी विभाग छात्रा सह प्रमुख उर्मिला पटेल झांसी पूरब से जिला प्रमुख डॉ एकता पांडे जिला संयोजक हर्ष जैन, जिला सह संयोजक विकाश शर्मा,झांसी पश्चिम से जिला प्रमुख डॉ रश्मि सेंगर,जिला संयोजक निलांश खरे व जिला सह संयोजक करण सिंह परमार को घोषित किया गया।