झाँसी: नरेन्द्र पाल सिंह की स्मृति में दी जायेगी दो लाख की छात्रवृत्ति

झांसी। स्व. नरेन्द्र पाल सिंह एड. संस्थापक/ पूर्व प्रबन्धक रघुराज सिंह इण्टर काॅलेज पठौरिया की पुण्य तिथि पर मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विजय लक्ष्मी, अध्यक्ष, स्कूल प्रबन्ध समिति के मुख्य आतिथ्य व मिथलेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि स्व. नरेन्द्र पाल सिंह एड0 की स्मृति में स्थापित निधि से स्कूल में निर्धन आय वर्ग के छात्र/छात्राओं को दो लाख वार्षिक की छात्रवृत्ति देकर योग्य नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विजय लक्ष्मी ने इस अवसर पर कहा कि स्व. नरेन्द्र पाल सिंह बहुत मेहनती वकील थे। वकालत के साथ-साथ राजनीति व समाज सेवा में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मैनेजिंग डायरेक्टर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि स्व. नरेन्द्र पाल सिंह ने हमेशा अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया। उन्होंने इस स्कूल की स्थापना करके गरीब छात्र/छात्राओं के लिये महान काम किया है। स्व0 नरेन्द्र पाल सिंह की पत्नी व समिति उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने छात्र /छात्राओं से अपेक्षा की कि वे मन लगाकर पढ़ें व गरीबों व वंचितों की सेवा करें। प्राचार्य शैलजा सिंह व ने कहा कि स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है।
ज्ञान प्रकाश दुबे एड. ने कहा कि स्व0 सिंह ने हमेशा गरीबों की सहायता की। आज के दौर में जब गरीब व्यक्ति न्याय के लिये परेशान है तब हम अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम गरीबों को न्याय दिलाने के लिये आगे आये। इंजी. आदित्य शेखर सिंह ने कहा कि हमें उनसे हमेशा सीखने को मिला है। उनके त्याग को हम कभी भुला नहीं सकते।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुजेन्द्र शुक्ला, शैलेश कुमार, कैलाश नारायण तिवारी, सुधांशु कुमार, देवेन्द्र कुमार, नीतू सिंह चैहान, कु0 स्वाती शर्मा, कु0 मेघा खरे, आनन्द अवस्थी, आरती शर्मा, नूरी बानो, ज्योति परिहार, शिवानी कुशवाहा, शुभांगी वर्मा, अंजलि पटैरिया, रचना मिश्रा, शशिप्रभा शिवहरे, अंजलि, स्वीटी वर्मा, प्रियंका वर्मा, प्रीति वर्मा, मो0 आरिफ कमाल, मो0 नईम, शकील अहमद, देवेन्द्र अहिरवार उपस्थित रहे। संचालन सुधाकर मिश्रा ने किया। इंजी. आदित्य शेखर सिंह ने व शरद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *