ननि कार्यकारिणी सदस्य चुनाव : सभी 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा के 9, बसपा का एक, आप का एक व एक निर्दलीय सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

झांसी। नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सत्तारूढ भाजपा जहां अपने 9 सदस्यों को जिताने की रणनीति बनाने में जुटी थी तो वही विपक्षी दल समेत निर्दलीय पार्षद 5 सदस्यों को जिताने के लिए पिछले दिनों से जद्दोजहद कर रहे थे। आज सभी अटकलों पर उस समय विराम लग गया जब भाजपा के 9 व विपक्ष के 3 सदस्यों को कार्यकारिणी में भेजने की सहमति बनने के बाद सभी 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई। इनमें भाजपा के 9, बसपा का 1,आम आदमी पार्टी से 1 व निर्दलीय 1 सदस्य शामिल है।

 

नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत आज नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में रिटर्निंग आफीसर कार्यकारिणी समिति 2023 की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पहले सुबह से ही सभी पार्षदों में गुट बनाकर बैठक चल रही थी, लेकिन समय आते-आते किसी भी पार्षद ने कार्यकारिणी सदस्य लिए पर्चा दाखिल नहीं किया और सहमति बनाते हुए भाजपा व विपक्ष के पार्षदों ने एकजुट होकर निर्विरोध चुनाव की रणनीति बना डाली। 12 सदस्य एकजुट होकर महापौर बिहारीलाल आर्य के समक्ष पहुंचे जहां उन्होंने इस बात की सहमति जताई और सभी सदस्यों निर्विरोध घोषित कर दिया गया।

 

निर्वाचन अधिकारियों ने समय अनुसार चुनाव की प्रक्रिया को देखते हुए एकमत निर्विरोध सहमति बनने पर 12 सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 12 से आशीष चौकसे, वार्ड नंबर 28 से नरेंद्र नामदेव, वार्ड नंबर 49 से सुशीला दुबे, वार्ड नंबर 23 कामेश अहिरवार, वार्ड नंबर 47 से प्रियंका साहू, वार्ड नंबर 57 से मयंक श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 11 से प्रदीप कुमार, वार्ड नंबर 54 से रमा कुशवाहा, वार्ड नंबर 3 से अमित राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

 

वही बसपा से वार्ड नंबर 16 के महेश गौतम, निर्दलीय वार्ड नंबर 51 से विकास खत्री व आम आदमी पार्टी से वार्ड नंबर 42 के आशीष रायकवार निर्विरोध घोषित हुए। इस मौके पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को मौजूदा पार्षदों ने बधाई दी। उपसभापति के लिए चुनाव कल होंगे।

 

बोले महापौर, एकजुट हो करेंगे महानगर का विकास
महापौर बिहारी लाल ने कहा कि हम सब एकजुट होकर शहर के विकास पर कार्य करेंगे। शहर के विकास से संबंधित जो भी मुद्दे होंगे और पार्षदों द्वारा प्रस्ताव रखे जाएंगे उन पर निश्चित तौर पर काम किया जाएगा। महिला पार्षदों की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनके द्वारा जो भी प्रस्ताव सदन में रखे जाएंगे उन प्रस्तावों पर तेजी से कार्य किया जाएगा। यही नहीं कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं उन्हें भी पूरा करने का काम किया जाएगा। हम सभी एक साथ मिलजुल कर काम करेंगे तभी शहर का विकास होगा और झांसी महानगर एक सुंदर नगर बनेगा।

 

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर महारानी लक्ष्मीबाई अरबन कोपरेटिव बैंक के सभापति मनु सिंह व उपसभापति सहित भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संतराम पेंटर, गोकुल दुबे आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *