मातृ शक्ति सम्मेलन संस्कृति, संस्कार व स्वावलंबन की पाठशाला

मातृ शक्ति सम्मेलन पैरामेडिकल सभागार में 17 दिसम्बर को

झांसी। महिला समन्वय समिति झांसी विभाग (कानपुर प्रांत) के तत्वावधान में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में बताया गया कि 17 दिसंबर 2023 को पैरामेडिकल सभागार झांसी में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झांसी विभाग (जिला जालौन,जिला ललितपुर, जिला झांसी महानगर एवं जिला झांसी ग्रामीण)की लगभग 1500 महिलाएं इस सम्मेलन में भाग लेंगी। सम्मेलन की जन-जागरूकता के लिए आज प्रेस-वार्ता कर झांसी विभाग की सभी महिलाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उक्त जानकारी समिति की झांसी विभाग संयोजिका श्रीमती अन्जू गुप्ता ने एक स्थानीय होटल में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति समेलन संस्कृति, संस्कार व स्वावलंबन की पाठशाला है।

 

प्रान्त सह-संयोजिका एवं झाँसी विभाग संयोजिका श्रीमती अन्जू गुप्ता ने कहा कि आधुनिकता की इस दौड़ में भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों सभी ओर मांग है। लेकिन महिलाओं के संस्कारित व स्वावलंबी न होने के चलते सामाजिक ढांचा चरमरा रहा है। आज जरूरत है उसे संभालने की। इसी उद्देश्य के साथ महिला समन्वय समिति मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन कर रही है। महिलाओं को संस्कारित करने में पाठशाला का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे समाज सेविका एवं शिक्षाविद डॉक्टर ममता यादव भाग लेगी। सम्मेलन मे महिलाओ द्वारा बनाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी, एवं समाजिक क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाकर कार्य कर रही महिलाओ का सम्मान किया जायेगा।

 

मातृशक्ति सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बरकरार रखने, उसके प्रति जागरुकता पैदा एवं समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के विचार विमर्श के साथ-साथ भारतीय परिवार व्यव्स्था,  पर्यावरण,  स्वावलंबन, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता, भारतीय स्त्री चिंतन,  क्षेत्रीय महिलाओ की समस्या और समाधान एवं वर्तमान समय मे देश की प्रगति में महिलाओ की भूमिका आदि विषयों पर विचार रखें जायेंगे।

 

प्रेसवार्ता के दौरान झांसी महानगर संयोजिका श्रीमती दीपिका वार्ष्णेय,झांसी ग्रामीण संयोजिका श्रीमती मेनका,जिला जालौन संयोजिका श्रीमती रचना श्रीवास्तव,जिला ललितपुर संयोजिका डॉ प्रीती पाठक,रूचिका, अवनी राजपूत, सुधा सोलंकी, संगीता जोशी, मनु शर्मा, विनिता शुक्ला,अनुराधा सब्रवाल,अंजली सक्सेना आदि बहनें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *