बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
गुरसराय : बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डा. जगदीश सिंह चौहान को भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आपके योगदान से नित नए आयाम स्थापित किए हैं।
ग्राम कुरैठा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डा. जगदीश सिंह चौहान का भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमियों के दुःख दर्द में उनके साथ है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सरकार की नीतियों को ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचाकर उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाये। पार्टी का वफादार सिपाही वही माना जाएगा।
डा. जगदीश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सर्व समाज को एक साथ जोड़कर समाज हित व राष्ट्र हित में काम करने वाली पार्टी है। इस अवसर विधायक बिहारी लाल आर्य, राजीव सिंह पारीछा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष, जयदेव पुरोहित, प्रदीप सरावगी, जयपाल सिंह, राजू चौहान, केशव सिंह परिहार कुरैठा सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।