भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : डॉ. ब्रजेश मिश्रा
अभाविप ने जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत का रंगोली से किया स्वागत
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झांसी महानगर द्वारा शनिवार की शाम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वीरभूमि झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग के गेट पर भारत को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण होने पर रंगोली बनाकर भारत का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर अभाविप के विभाग प्रमुख डॉ बृजेश मिश्रा ने कहा “अभ्युदय का प्रबल योग है, मिलजुल कर्म करें हम सत्वर। राष्ट्र हमारा जग में छाये, विश्व गुरू बन चमके नभ पर। आज हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यह समय खुशियां मनाने का है।
प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य रसकेंद्र गौतम ने कहा की वसुधैव कुटुंबकम की धारणा को धारण किए हुए भारत आज विश्व पटल में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र सिंह गौर ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु की दिशा में आगे बढ़ चला है। इस अवसर पर बीकेडी के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार राय, जिला संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल, जिला सह संयोजक हर्ष जैन, महानगर मंत्री हर्ष कुशवाहा, महानगर सह मंत्री तेजस्व प्रताप सिंह, रंगोली बनाती बहन भारती प्रजापति एवं सत्यम सोलंकी, लवकुश अहिरवार,अर्जुन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में समिलित हुए।