सरकार कर रही महिलाओं के सपनो को साकार : हेमंत परिहार

झांसी। मंगलवार को झांसी महानगर की दोनों विधानसभाओं में शक्ति सम्मान समारोह संपन्न हुए। झांसी विधानसभा का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय में हुआ, जबकि बबीना विधानसभा का आरा मशीन में संपन्न हुआ।

 

झांसी विधानसभा शक्ति सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धशाली वा आत्मनिर्भर बनाया। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। सरकार की मुद्रा लोन जनधन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 33% आरक्षण मात्र बंधन, जीवन ज्योति, तीन तलाक तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

 

जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही है। महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ वा महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है । कार्यक्रम के सभी अतिथि गणों स्वयं सहायता समूह सिखाई हुई महिलाओं को सम्मान पत्र व शक्ति किट भेट की।

 

कार्यक्रम में जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे, अंकुर दीक्षित, अपर नगर आयुक्त रॉली गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, नीति शास्त्री, सुमन पुरोहित, चित्रा सिंह, ममता साहू, सौरभ मिश्रा, जगत राजपूत, परमजीत सिंह मन्नी, नीलम सकरैया, दिगंत चतुर्वेदी, धनी साहू, मनोज श्रीवास, वा सैकड़ों महिलाए उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *