झाँसी के ब्लॉक बामौर में भारी बारिश, बाढ़ से घिरा गांव
झाँसी : जिले में लगातार चार दिन से भारी बरसात होने से ग्रामीण भयभीत हैं। गरौठा तहसील के ब्लॉक बामौर से होकर गुजरने वाली बरसाती नदी ससोर में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। गांव के चारों ओर ससोर का पानी फ़ैल गया है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।
बामौर ग्राम के चारों तरफ पानी-पानी है। कई कच्चे मकान बाढ़ के कारण ढह गए हैं। कई मवेशी जानवर बाढ़ में बह गए। ग्रामीण रात भर जाग जाग कर मकान एवं मवेशियों की रक्षा करते रहे। प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है कि अभी दो-तीन बराबर वर्षा होगी। लोग सतर्क रहें। नदी नालों के किनारे ना जाएं। गहरे पानी में ना जाएं।