झांसी विभाग से 20 स्वयं सेवक अयोध्या के लिए रवाना प्रभु श्रीराम की नगरी में संभालेंगे व्यवस्था

झांसी। आगामी 22 जनवरी में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की राजधानी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन प्रभु श्रीराम अपने नवनिर्मित मंदिर में विधि विधान के साथ विराजमान होने जा रहे है। विश्व के लिए आस्था का केन्द्र बने अयोध्या में 22 जनवरी को कुछ खास लोगों की ही उपस्थिति रहनी है। यहां तक कि महानगर झांसी के केवल 4 लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। बावजूद इसके बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि झांसी विभाग से 20 स्वयं सेवकों को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। आज सभी 20 स्वयंसेवक अयोध्या के लिए रवाना हो गये है।

विभाग झांसी के जिला ललितपुर, जिला झांसी(ग्रामीण), महानगर झांसी और उरई-जालौन से कुल 20 स्वयं सेवकों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। इनमें अमन, अंकित, विनय, राजा जोशी, आदित्य मिश्रा, रंजीत, राघवेन्द्र, हेमन्त आदि शामिल हैें। विभाग के तीन जनपदों से 15 स्वयंसेवकों को झांसी से अयोध्या भेजा गया है जब कि उरई-जालौन 5 स्वयंसेवक अयोध्या के लिए रवाना हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *