अयोध्या में 22 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे बुंदेलखंड से डॉक्टर संजय सिंह, अशोक ध्यानचंद सहित 4 को न्योता :  रामकेश जी

उरई/जालौन (अनिल शर्मा)। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुंदेलखंड से सिर्फ चार प्रमुख लोगों को प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी आज कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख रामकेश जी ने संवाददाता से फोन पर हुई विशेष वार्ता में दी।

 

श्री रामकेश जी ने बताया कि जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और बुंदेलखंड में जल पुरुष के नाम से मशहूर डॉक्टर संजय सिंह माधौगढ जालौन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रहे अशोक ध्यानचंद झांसी के अलावा विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय ओमकार भावे के सुपुत्र गोविंद भावे और बैद्यनाथ प्रांणदा के डायरेक्टर अतुल शर्मा जो झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के सांसद अनुराग शर्मा के चाचा है सहित कुल चार लोगों को इस महत्वपूर्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। एक सवाल के जवाब में रामकेश जी ने बताया कि इस समारोह में देशभर से कुल 8हजार अपने -अपने क्षेत्र के प्रमुख लोगों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से कल 21 लोगों को जबकि बुंदेलखंड से चार लोगों को आमंत्रित किया गयाहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *