वीकेंड लॉकडाउन की समय सीमा में हुआ विस्तार

वीकेंड लॉकडाउन में की गयी वृद्धि, बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोनोवायरस से लगातार मामलों में वृद्धि के बीच, सरकार ने गुरुवार को राज्य में सप्ताहांत लॉकडाउन (weekend lockdown extend) के विस्तार का फैसला लिया, जिसमें शनिवार, रविवार के साथ सोमवार भी शामिल है।

COVID -19 के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए शुक्रवार रात्रि 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। हाल ही में इसकी समय सीमा बढ़ाकर शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक कर दी गयी है।

उत्तर प्रदेश द्वारा बुधवार को फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद COVID -19 से मरने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। राज्य में बुधवार को 29,824 नए मामलों के साथ 266 ताजा मौतें हुईं।

  • उत्तर प्रदेश में अब कुल 11,82,848 COVID-19 मामले हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 11,943 है।
  • सक्रिय मामले – 3,00,041
  • स्वस्थ हो चुके हैं – 8,70,864

लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक कार्य हो सकेंगे। राज्य सरकार के अनुसार बेवजह बाहर घूमने पर सख्ती वर्ती जाएगी।

वीकेंड लॉकडाउन में क्या होगा खुला, क्या रहेगा बंद?

राज्य सरकार के आदेशानुसार, वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। साप्ताहिक बाज़ार, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट भी नहीं खुल सकेंगे।

यह भी पढ़ें – पंचायत चुनाव ने छीन लीं 300 शिक्षकों की जिंदगी

वीकेंड लॉकडाउन में सिर्फ आवश्यक कार्यों से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति रहेगी।

अस्पताल, मेडिकल स्टोर और अन्य सभी जरूरी सेवायें जारी रहेंगी।

सार्वजानिक यातायात सम्बंधी सुविधायें बंद रहेंगी। सिर्फ आपातकाल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दूध व राशन की दुकाने खुलीं रहेंगी।

ई-पास होगा अनिवार्य

यदि आप किसी अन्य राज्य से उत्तर प्रदेश में आने की सोच रहे हैं तो आपको ई-पास की आवश्यकता होगी। अन्यथा आप राज्य में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

अस्पताल जाते वक़्त आपको ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी।

यदि आप कोई परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपको एडमिट कार्ड के साथ ई-पास की आवश्यकता होगी।

Up Lockdown E-Pass अप्लाई करने के लिए इधर क्लिक करें

Alok Pachori (A.T.A)

Assistant Editor

Alok Pachori (A.T.A) has 327 posts and counting. See all posts by Alok Pachori (A.T.A)

One thought on “वीकेंड लॉकडाउन की समय सीमा में हुआ विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *