मोदी सरकार में विकास के साथ विरासत का भी विकास हुआ: सांसद विनोद चावड़ा

झांसी। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए गुजरात के प्रदेश महामंत्री व सांसद विनोद चावड़ा ने पत्रकारों को बताया कि एक माह तक अभियान चलाकर गांव गांव में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में विकास के साथ विरासत का भी विकास हुआ है।

 

केंद्र सरकार को 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए गुजरात के प्रदेश महामंत्री व सांसद विनोद चावड़ा ने बताया कि 2014 में मोदी जी को मिला स्पष्ट बहुमत मिला और वह प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरुआत की है जो निरतंर चलाई जा रही हैं। जनधन, आवास, किसान सम्मान निधि, देश की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान योजना, जनऔषधि केंद्र योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या योजना, उज्जवला योजना आदि से करोड़ो पात्र परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। विकास के साथ विरासत को सहेजने का कार्य किया गया है। बाबा विश्वनाथ कॉरीडोर से लेकर श्रीराम मंदिर निर्माण तक के कार्य हो रहे हैं। 17 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चलाई गई।

 

झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार के नेतृत्व में झांसी और ललितपुर की जनता को तमाम योजनाओं का लाभ मिला है। साथ ही तमाम विकास कार्य हुए है। सीपरी पुल बनकर तैयार हो गया है। वहीं झांसी के रिंग रोड के लिए नितिन गड़करी ने सहमति दे दी है। केन वेतवा लिंक परियोजना जल्द शुरू होगी। ललितपुर में वर्ल्ड ड्रग पार्क दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। 2000 एकड़ में से 1500 एकड़ में कार्य शुरू होगा।

 

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया। उप्र में 50 हजार करोड़ के एक्सप्रेस वे बनाए। आज झांसी में 22 हजार रेहड़ी पटरी वालों को लोन दिया जा रहा है। ऐसा जिलाधिकारी द्वारा बताया गया। 15 करोड़ अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया। 21 करोड़ से अधिक किशोरियों को सेनेटरी पैड एक रुपए में दिए गए।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने बताया कि भाजपा ने कश्मीर में धारा 370 हटाकर इतिहास रचा है। दूसरी ओर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण विश्व में सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा आरपी निरजंन, जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, राकेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, प्रदीप सरावगी, प्रयांशु डे, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *