आप की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ कार्यकारणी और जिला अध्यक्ष घोषित

रेखा जायसवाल को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (अवनीश अवस्थी)। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति पर बुधवार को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की। नीलम यादव ने रेखा जायसवाल को महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए 05 उपाध्यक्ष,12 सचिव बनाए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 46 जिलों में महिला जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की। नीलम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द बचे जिलों के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की जाएगी।

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, प्रिंस सोनी, महेंद्र सिंह, विनय पटेल, वैभव जायसवाल, वंशराज दुबे, शेखर दीक्षित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

 

महिला प्रकोष्ठ की इनको मिली जिम्मेदारी

महासचिव रेखा जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय, नरगिस खान, निशा निगम, दीप्ति वर्मा, सुशीला वर्मा, सचिव शिवाली मिश्रा, जसमीत कौर, उषा राय, राजकुमारी यादव, पुष्पा सिंह, रीता सिंह, सिमरजीत कौर, तारा यादव, ममता गुप्ता, ज्योति सिंह, सरिता द्विवेदी, अर्चना श्रीवास्तव को बनाया है। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में रत्नेश यादव, गुड़िया राइन, रेखा वर्मा को बनाते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *