संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की 526वी जयंती सम्पन्न

बांदा (लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी)। संत शिरोमणि प्रातः स्मरणीय गोस्वामी तुलसीदास जी की 526 वी जयंती का कार्यक्रम विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी सिंह वाहिनी मंदिर के पीछे स्थित राम दरबार में श्री अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट जी ने आयोजित किया। जिसमें दूर-दूर से राम कथा व्यास एवं अखिल भारतीय सहित परिषद बांदा के सदस्यों ने काव्य पाठ किया। दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर काव्य पाठ की शुरुआत हुई।

जयंती के मुख्य अतिथि उमेश कुमार शुक्ल रीवन जीने किया एवं जिनका सहयोग विशिष्ट अतिथि अवधेश द्विवेदी मृदंगाचार्य एवं रामदत्त पांडे, भगवती प्रसाद मिश्र,डा गया प्रसाद त्रिपाठी जीने राम कथा एवं तुलसी जयंती पर व्याख्यान दिया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना केवल प्रसाद द्विवेदी तुलसी जी पर अभिनंदन गीत सुरेंद्र सिंह जी ने पढ़ा काव्य पाठ करने वालों में झांसी से पधारे अर्जुन सिंह चांद, ठाकुर दास शर्मा पंछी, राम प्रसाद वियोगी, आरसी योगा, जवाहरलाल जलज दीनदयाल सोनी, आनंद कुमार मंजुल सबल सिंह एवं महामंत्री राजेश तिवारी रंजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद बांदा ने काव्य पाठ किया।

श्रोताओं में कुबेर द्विवेदी, हरिशंकर शुक्ला, राम कृपाल गुप्त, निखिल सक्सेना, सुरेंद्र कुमार निगम, पुजारी सुशील पांडे जी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।जयंती का संचालन एवं काव्य पाठ राम प्रताप शुक्ला मानस किंकर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद बांदा एवं सभी का आभार अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट जीने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *