प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिन से 18 अक्टूबर तक 13 प्रकार के कार्यक्रम चलाये जायेंगे
झांसी। भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी की जिला कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। जिला कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली, क्षेत्रीय मंत्री मन्नी सरदार, महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी, लाल बहादुर आर्य क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की।

सबसे पहले अतिथियों द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वंदेमातरम गीत के साथ शुभारंभ हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने जिला कार्यशाला मे प्रस्तावना रखते हुए कहा कि राजनीति एक सेवा है जिन्होंने 25 वर्ष लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक के सफर को लेकर लगातार विना किसी अवकाश लिये काम कर रहे है ऐसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के17 सितम्बर को जन्मदिन से 18 अक्टूबर तक 13 प्रकार के कार्यक्रम चलाये जायेंगे जिसकी जिम्मेदारी दे दी गयी है।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर सेवा, संगठन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। नरेंद्र मोदी ने अपने कृतित्व से “सेवा” शब्द के मूल भाव को जन-जन तक पहुँचाया है और उसे शासन की संस्कृति बनाया है।प्रधानमंत्री जी के जीवन का उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम का भाव और सुशासन रहा है। यह त्रिवेणी श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए संस्कारों से निर्मित हुई है, जिन्हें प्रधानमंत्री ने अपने आचरण से जीवंत किया है।
अधिकतम पहुँच, अधिकतम सहभागिता, अधिकतम सेवा और उसका प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकतम धरातलीय गतिविधि, सोशल मीडिया का सक्रिय एवं सुनियोजित उपयोग, तथा प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्णता का स्वामित्व, अर्थात, प्रत्येक कार्यकर्ता केवल सहभागी नहीं, अपितु अपने दायित्व का उत्तरदायी संवाहक बने, यही इस अभियान का लक्ष्य है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा और संगठन के विस्तार का व्यापक माध्यम बनाया जाए।
कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए तथा संगठन की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री के सेवा भाव को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही सर्वोपरि’ की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बद्री त्रिपाठी, सहजेन्द्र सिंह बघेल, गुड्डी रानी पटेल, नेहिल सिंघई, चंचल कंथरिया,सतेन्द्र खरे, हाकिम सिंह चौहान, मोनू मौर्या, अमित चौरसिया, वीरेंद्र नायक, जयपाल सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पालिका गुरसरांय, डा अरूण मिश्रा अध्यक्ष नगर पंचायत गरौठा, चन्द्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर, आनन्द परिहार ब्लॉक प्रमुख मऊरानीपुर,आनन्द कुमारी, पुष्पेन्द्र दुबे, नृपेन्द्र सिंह चौहान,प्रगति आर्य, संजीव चतुर्वेदी, मुकेश पटेल, आयूष श्री वास प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका मऊरानीपुर, राम जी परिहार, चन्द्रजीत सिंह, शत्रुघ्न सिंह परिहार, अजय राय नोटा,रोहित सोनी, पवन बुलकिया, केशवेंद्र सिंह,अनुज मिश्रा,राघवेंद्र सिंह बुन्देला, आशीष खरे, नरेंद्र राजपूत, धर्म प्रकाश चौरसिया, अशोक बंशकार आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री डा अनिल राज ने किया
