झांसी। शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर सिविल लाइन मंडल में गोंदू कंपाउंड स्थित डॉक्टर धीरज कुमार अग्रवाल शक्ति केंद्र संयोजक वार्ड नंबर 57 के शिवा क्लिनिक पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रमा आर पी निरंजन एमएलसी एवं विशिष्ट अतिथि सी ए दुष्यंत चतुर्वेदी वरिष्ठ बीजेपी नेता रहे।

इस शिविर में डॉक्टर धीरज कुमार अग्रवाल के द्वारा निःशुल्क ब्लड प्रेशर, बी एम आई, शुगर, एच बी वन एसी,के साथ बीएमडी,(हड्डियों की मजबूती की जांच) निशुल्क की गई जिसमें लगभग ३५० लोगों ने जांच कर स्वास्थ परामर्श लिया। अंत में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तथा उ प्र उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष रजनी गुप्ता श्रीमती गीतमाला गुप्ता शिविर संयोजक मनमोहन गेड़ा व्यापार मंडल बीजेपी वरिष्ठ नेता वार्ड अध्यक्ष 49 धीरज गोस्वामी बीजेपी ऋषिकेश नायक मंडल उपाध्यक्ष नितेश तिवारी वार्ड 57 के बूथ अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव बूथ अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव राजेंद्र अगरिया, सुभाष पुरवार, गीता गुप्ता रवींद्र प्रकाश गुप्ता के साथ जूनियर डाक्टर ज्योति वैष्णवी तनिष्का हर्ष इंटास से सत्यम सिंह गौर, यू एस वी से विकास द्विवेदी उपस्थित रहे।
