प्रदर्शनकारियों ने देशभर में पदयात्रा करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रीवा घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
इसी मुद्दे को लेकर देवगढ़ स्थित श्री देवोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद (IAS) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
वहीं मड़ावरा क्षेत्र में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा दो किलोमीटर लंबा मौन जुलूस निकाला गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और संतों की सुरक्षा की मांग दोहराई गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल रहे।
