झांसी। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश मंत्री ने झांसी ईकाई की निष्क्रियता के चलते सम्पूर्ण कार्यकारिणी को भंग कर दिया। साथ ही उन्होंने आगामी दिवसों में नई कार्यकारिणी गठित करने की बात कही।
बताते चले कि यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश महामंत्री ने विगत दिनों लगातार उपजा झांसी ईकाई की निष्क्रियता के चलते प्रदेश मंत्री को झांसी ईकाई की कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए पत्र जारी किया था। जिसके क्रम में प्रदेश मंत्री महेश पटेरिया ने प्रदेश मुखालय से आये आदेश का अनुपालन करते हुए गत दिवस उपजा झांसी ईकाई की सम्पूर्ण कार्यकारिणी को भंग कर दिया। साथ ही उन्होंने आगामी 20 दिवस में नए सिरे से सदस्यता कराकर झांसी ईकाई का गठन करने का आश्वासन देते हुए प्रदेश मंत्री को पत्र लिखा।
