इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में आयोजित किया भव्य सम्मान समारोह
नई दिल्ली/झांसी। राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में रविवार को इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल द्वारा आयोजित “भारत गौरव प्रतिभा रत्न अवॉर्ड 2026” समारोह भव्यता, गरिमा और प्रेरणा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिक्षा, चिकित्सा समाजसेवा, स्वास्थ्य, कला, मीडिया, नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को भव्य मंच पर सम्मानित किया गया।

समारोह की विशेषता रही कि यहां केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों को नई पहचान और नई ऊर्जा देने का संदेश भी देखने को मिला। मंच की भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी तनवीर ज़फर अली ने की। उन्होंने कहा देशभर से प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मान मिलना बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देते हैं।”
विशिष्ट अतिथि म प्र शासन के संदीपनी विद्यालय योजना के पूर्व तकनीकि प्रदेश प्रभारी विष्णुकांत कनकने ने कहा,“ हर प्रतिभा सम्मान की हकदार है और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाते हैं।
वहीं मप्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, भारत सरकार , भारत सरकार के सदस्य पं. हरिओम शर्मा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा यह आयोजन बेहद शानदार और व्यवस्थित रहा।
उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक सन्देश देते हैं , प्रतिभाओं को सम्मानित करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल है यहां सम्मानित हुए सभी लोगों को मैं शुभकामनाएं देता हूं।” सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, की देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को पहचान देना बहुत जरूरी है। यह मंच उसी दिशा में एक सुंदर प्रयास है।”
कार्यक्रम के दौरान जब मंच पर प्रतिभाओं को अवॉर्ड प्रदान किए गए तो पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। सम्मानित होने वाले लोगों ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण पल बताते हुए कहा कि ऐसे मंच उन्हें समाज और देश के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
आयोजकों ने बताया कि इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाओं और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उन्हें नई पहचान प्रदान करना है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों ने आयोजन की भव्यता, अनुशासन और प्रोफेशनल व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की।
सम्मान, प्रेरणा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा यह समारोह राजधानी दिल्ली में चर्चा का विषय बना रहा। यह आयोजन केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान और उत्साहवर्धन का एक प्रेरणादायी मंच बनकर सामने आया।
