कई यूजर्स ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी परेशानी साझा की और अकाउंट जल्द बहाल करने की मांग की।
Meta ने दी सफाई
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी लगातार ऐसे अकाउंट्स पर नजर रखती है जो प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए समय-समय पर कुछ अकाउंट्स की समीक्षा की जाती है। उन्होंने माना कि कभी-कभी गलती से सामान्य यूजर्स के अकाउंट भी प्रभावित हो जाते हैं, लेकिन सत्यापन के बाद ऐसे अकाउंट जल्द बहाल कर दिए जाते हैं।
यूजर्स को मिला यह संदेश
प्रभावित अकाउंट्स पर एक नोटिफिकेशन दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि 3 अगस्त 2026 से अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की समीक्षा की जा रही है। इसमें यह भी कहा गया कि जांच के बाद 24 घंटे के भीतर फैसला लिया जाएगा कि अकाउंट कंपनी के नियमों के अनुरूप है या नहीं। मैसेज के साथ “अधिक जानकारी” का विकल्प भी दिया गया, जहां जिम्मेदारी के साथ WhatsApp इस्तेमाल करने संबंधी दिशानिर्देश उपलब्ध थे।
सोशल मीडिया पर बढ़ी शिकायतें
अकाउंट ब्लॉक होने के बाद कई यूजर्स ने X पर पोस्ट कर बताया कि वे केवल आधिकारिक WhatsApp ऐप का ही उपयोग करते हैं और उनका व्यक्तिगत व पेशेवर काम इसी प्लेटफॉर्म पर निर्भर है। उनका कहना है कि बिना किसी चेतावनी के अकाउंट बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
